rajasthanone Logo
Veg Recipe: आज हम आपके साथ बैंगन की सब्जी बनाने की आसान रेसिपी बनाने जा रहे हैं, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

Veg Recipe: लौकी और तोरी के अलावा बैंगन की सब्जी बनाने की बात सुनते ही कई लोगों के तरह-तरह के मुंह बनने लगते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग बैंगन खाना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। लेकिन आज हम आपको बैंगन की एक ऐसी मजेदार रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही टेस्टी बनकर तैयार होती है। इसे एक बार खाने के बाद आप बार-बार खाना पसंद करेंगे। तो चलिए जानते हैं बैंगन क्रिस्पी बनाने की आसान रेसिपी।

सामग्री

बैंगन- 1
बेसन- 2 बड़े चम्मच
चावल का आटा- 1 बड़ा चम्मच
हल्दी- आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
हींग- 1 चुटकी
नमक- स्वादानुसार
तेल- आवश्यकतानुसार

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले बैंगन को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। इसके बाद इसे गोल आकार में स्लाइस में काट लें। ध्यान रखें कि स्लाइस न तो ज्यादा पतले हों और न ही ज्यादा मोटे।

- अब एक प्लेट में बेसन और चावल का आटा लें। इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हींग और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।

यह भी पढ़ें- How To Make Soft Dahi Bhalle: जानें हलवाई की तरह दही भल्ले बनाने की आसान टिप्स, हर कोई करेगा तारीफ

- इसके बाद बैंगन के स्लाइस को मसाले के मिश्रण में डालकर दोनों तरफ से अच्छी तरह कोट कर लें। अगर मसाला बैंगन पर ठीक से चिपक नहीं रहा है, तो स्लाइस पर हल्का पानी छिड़ककर दोबारा मसाले में लपेट सकते हैं।

-  अब गैस पर तवा रखें और इसे अच्छी तरह गर्म करें। इसमें थोड़ा सा तेल डालें और बैंगन के स्लाइस को तवे पर रखें। बैंगन को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंकें। जब दोनों तरफ से स्लाइस सुनहरे और क्रिस्पी हो जाएं, तो उन्हें तवे से निकाल लें।

- इसी तरह बैंगन के बाकी सभी स्लाइस को भी तैयार कर लें। तैयार क्रिस्पी बैंगन को गर्मागर्म सर्व करें। इसे आप चाय के साथ स्नैक के तौर पर या खाने के साथ साइड डिश के रूप में भी परोस सकते हैं।

5379487