rajasthanone Logo
Indian Recipe: आज हम आपके साथ चना पनीर करी की टेस्टी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो खाने में बहुत ही टेस्टी होती है. इसके साथ ही इसे बनाना बहुत ही आसान होता है।

Indian Recipe: हर किसी को जायकेदार खाना पसंद होता है। ऐसे में ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर देखकर उसे बनाकर ट्राई करते हैं। अगर आप भी कुछ अलग दाल या सब्जी बनाना चाहते हैं, तो इस बार चना पनीर की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। इसके साथ ही इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। तो चलिए जानते हैं चना पनीर की सब्जी बनाने की रेसिपी।

इस तरह बनाएं सब्जी

इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले रात को चने भिगोकर रख दें। उसके बाद चनों को उबाल लें और लहसुन के साथ पीसकर उसका एक गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें। अब एक प्लेट में कद्दूकस की मदद से पनीर को क्रश करें। फिर स्टीमर में ब्रश की मदद से थोड़ा तेल लगाएं। इसके बाद इसमें चने का मिश्रण डाल दें। अब ऊपर से कद्दूकस किया हुआ पनीर डाल दें। इसके बाद इसे 10 मिनट के लिए स्टीम कर लें।

यह भी पढ़ें- Veg Recipe: ढाबा स्टाइल आलू-गोभी की सब्जी का स्वाद अब घर पर, जानें आसान रेसिपी

ग्रेवी बनाने के लिए एक कढ़ाई में सरसों का तेल डालें। उसमें जीरा और हींग का तड़का लगाएं। फिर प्याज डालकर अच्छी तरह भून लें। इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें। मसाला तेल छोड़ने लगे तो उसमें नमक और हल्दी डाल दें। फिर टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छे से पकाएं। वहीं स्टीम किए गए चना-पनीर मिश्रण को निकालकर ठंडा कर लें। इसके बाद इसे छोटे-छोटे पीस में काटकर ग्रेवी में डाल दें। इसे 10 मिनट तक पकने दें। आखिर में हरे धनिये से गार्निश करें और गर्मागर्म रोटी के साथ सर्व करें।

5379487