rajasthanone Logo
Lauki Ka Bharta: आज हम आपको लौकी का भर्ता बनाने की रेसिपी बनाने की रेसिपी बताएंगे, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। यह बनाना में भी आसान होता है।

Veg Recipe: लौकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। वहीं ज्यादातर लोग इसका नाम सुनते ही तरह-तरह का मुंह बनाने लगते हैं। ऐसे में हम आपको लौकी की बहुत ही टेस्टी रेसिपी बताएंगे, जिसे हर कोई खाना पसंद करेगा। आज हम आपको लौकी का भर्ता बनाने का तरीका बताएंगे, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

सामग्री
लौकी – 1 मध्यम आकार की
प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च – 1–2 कटी हुई
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
लहसुन – 4–5 कलियां (बारीक कटी हुई)
तेल – 2 बड़े चम्मच
जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी – 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया – सजावट के लिए
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले लौकी को छीलकर अच्छे से धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।

-  इसके बाद आप कुकर में लौकी डालें थोड़ा पानी और नमक मिला लें। इसे आप नरम होने तक पका लें।

- फिर आप पकी हुई लौकी का पानी निकालकर उसे मैश कर लें।


- एक कड़ाही में तेल गरम करें फिर उसमें जीरा डालकर चटका लें।  फिर इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर हल्का गोल्डन होने तक भून लें।

- अब इसमें टमाटर डालें और नरम होने तक पका लें,फिर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

- अब मैश की हुई लौकी डालें और अच्छे से मिक्स करें। फिर इसमें  5–7 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं ताकि सभी मसाले अच्छे से मिक्स करें।

- अब आप ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें और गरमा गर्म सर्व करें।

5379487