rajasthanone Logo
Chutney Recipe: आज हम आपके साथ बैंगन की चटनी बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जो खाने में बहुत टेस्टी होती है और बनाने में बहुत आसान।

Chutney Recipe:आपने प्याज, टमाटर, पुदीना और हरी मिर्च की चटनी तो बहुत खाई होगी, लेकिन आज हम आपको बहुत ही टेस्टी बैंगन की चटनी बनाने जा रहे हैं, जो आपके सारे खाने को भी लाजवाब बना देगी। यह बनाने में बहुत आसान होती है और खाने में बहुत ही मजेदार होती है। तो चलिए जानते हैं बैंगन की चटनी बनाने की रेसिपी।

सामग्री
काले लंबे वाले बैंगन – 2
चने की दाल – 1 चम्मच
धनिया पत्ती – 1 कप
हरी मिर्च – 2
बेसन – 1 चम्मच
तेल – 1 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
विधि
इसे बनाने के लिए सबसे पहले लंबे बैंगन को अच्छी तरह धो लें और इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर मिक्सर में धनिया पत्ती, हरी मिर्च और नमक डालकर पीस लें। इसका आपको बारीक पेस्ट तैयार करना है।

एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें चने की दाल डालकर भून लें। जब दाल सुनहरी हो जाए, तो इसमें कटे हुए बैंगन डाल दें। बैंगन को अच्छी तरह मिला लें और ढककर पकने दें।

यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: कटहल काटते समय न हाथ होंगे चिपचिपे, न चाकू पर लगेगा दूध; जानें आसान तरीका'

जब बैंगन पूरी तरह गल जाए, तब इसमें तैयार किया हुआ पेस्ट डालें। इसके बाद थोड़ा सा बेसन डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। इसे कुछ देर के लिए पकने दें। करीब 5 मिनट बाद गैस बंद कर दें।

आपकी बैंगन की चटनी बनकर तैयार है। इसे आप रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

5379487