Suhani Shah Magician: भारत की मेंटालिस्ट, जादूगर, यूट्यूबर और लेखिका के रूप में पहचानी जाने वाले सुहानी शाह देश और विदेश में खूब नाम कमा रही है। सुहानी शाह का जन्म राजस्थान के उदयपुर में एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। हालांकि परिवार का जादू या फिर मेंटालिज्म से कोई पूर्व संबंध नहीं था। लेकिन सुहानी शाह ने अपने जुनून और आत्मविश्वास से इस नए रास्ते पर कदम रखा और इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। यह वह दौर था जब बहुत कम महिलाएं इस क्षेत्र में जाने की हिम्मत जुटा पाती थी।
जादू में शुरुआती दौर
आपको जानकर हैरानी होगी की जादू की दुनिया में सुहानी शाह का सफर बचपन से ही शुरू हो गया था। 6 साल की उम्र में उन्होंने अपने माता-पिता से कह दिया कि वह जादूगर बनना चाहती हैं। उनकी इस कला को बड़ा मंच तब मिला जब 1997 में उन्होंने 7 साल की उम्र में अहमदाबाद में अपना पहला लाइव मैजिक शो किया। बस यही से उनके इस करियर की शुरुआत हो गई। तब से लेकर अब तक सुहानी ने 5 हजार से ज्यादा लाइव शो किए हैं और देश-विदेश के दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया है। हाल के वर्षों में उन्हें सर्वश्रेष्ठ जादूगर का खिताब भी मिला है।
मेंटालिज्म की उस्ताद
सुहानी शाह केवल एक जादूगर ही नहीं है बल्कि वह एक मेंटालिस्ट भी है। वे किसी व्यक्ति के हाव-भाव और विचारों को बड़ी सटीकता से पढ़ सकती हैं। लोगों के मन से जुड़ने की इस अनोखी क्षमता ने उनकी इस कला को काफी ज्यादा असाधारण बना दिया। उन्होंने सलमान खान, करीना कपूर, जाकिर खान साइना नेहवाल और संदीप महेश्वरी के साथ मंच साझा किया है।
प्रतिष्ठित लेखिका और यूट्यूबर
सुहानी एक लेखक भी है। उन्होंने पांच किताबें लिखी हैं जिसमें अनलीश योर इनर पावर सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सुहानी लगातार प्रेरित और मनोरंजन करती रहती है। अपने इन विभिन्न कलाओं के साथ सुहानी न केवल अपना बल्कि अपने शहर उदयपुर, अपने राज्य राजस्थान और अपने देश भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रही हैं।
यह भी पढ़ें...Karanvir Bohra Hot Photos: जोधपुर के सितारे की टीवी पर चमक, हैंडसम लुक्स से कर रहा फैंस को घायल