rajasthanone Logo
Keoladeo National Bird Sanctuary: केवलादेव राष्ट्रीय पक्षी उद्यान में पर्यटकों की सुविधाओं को विस्तार देने के लिए राज्य सरकार ने घना प्रशासन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सैलानियों के रोकने व विश्राम करने के खास इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही कैंटीन का उन्नति जैसे सुधारात्मक कार्य शामिल हैं।

Bharatpur: राजस्थान के भरतपुर में स्थित केवलादेव राष्ट्रीय पक्षी उद्यान को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि सरकार की ओर से अब उद्यान में घूमने आए सैलानियों की सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। आगामी सर्दियों व बारिश के मौसम को देखते हुए सैलानियों के रूकने व विश्राम करने के खास इंतजाम किए जाएंगे। इसके अलावा कैंटीन एरिया को भी और बेहतर तैयार किया जाएगा। 

सरकार ने दिखाई हरी झंडी 

पर्यटन सीजन को देखते हुए प्रशासन की ओर से उद्यान में पर्यटकों की सुविधाओं को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए घना प्रशासन ने सरकार को प्रस्ताव भेजे थे, जिनको राज्य सरकार की ओर से मंजूरी दे दी गई है। इससे यहां घूमने आए हजारों पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा।   

ये भी पढ़ें:- New Airports In Rajasthan : ट्रेन नहीं अब प्लेन से पहुंचिए आबू, सीकर समेत 5 शहरों के लिए हवाई सेवा का खाका तैयार

इन सुविधाओं से सैलानियों को मिलेगा लाभ 

बता दें कि उद्यान में आर्द्रभूमि प्रबंधन, परिधीय सड़क का निर्माण कराया जाएगा और सैलानियों की सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। इसमें सैलानियों को रोकने के लिए हाइड्स बनाए जाएंगे, विश्राम करने और बैठने की सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। साथ ही कैंटीन का उन्ननय जैसे सुधारात्मक कार्य शामिल हैं। इसके अलावा प्रशासन की ओर से पर्यटन हॉल का भी पुननिर्माण भी किया जाएगा। 

उद्यान के रास्तों को किया जाएगा दुरुस्त 

प्रशासन द्वारा केवलादेव राष्ट्रीय पक्षी उद्यान की ओर जाने वाले सभी रास्तों को दुरुस्त किया जाएगा। पिछले साल पक्की रोड को सही किया गया था, इस बार पुराने रास्तों को ठीक करने का कार्य किया जाएगा। साथ ही पर्यटकों को रोकने के लिए 300 मीटर पर स्थल बनाए जाएंगे।  

प्रशासन ने शुरू की तैयारियां 

राज्य सरकार की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही प्रशासन द्वारा पर्यटकों की सुविधाओं को विस्तार देने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि ठंडी के मौसम में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी यहां पहुंचते हैं। इन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग भरतपुर आते हैं, ऐसे में उनकी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

5379487