MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कल चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में एक शानदार फोटोशूट रखा गया था। इस सीजन के शुरुआत से ही करोड़ों माही के फैंस इंतजार कर रहे हैं कि धोनी आखिर किस मैच में उन्हें खेलते हुए नजर आएंगे। उम्मीद जताई जा रही थी कि कल हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन या संभव नहीं हो सका।
MS धोनी के लिए रखा गया था फ़ोटोशूट
हालांकि कल फैंस के लिए चेपॉक स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी का एक फोटो शूट जरूर रखा गया था। स्टेडियम प्रशासन और फ्रेंचाइजी की ओर से इस तरीके का फोटो शूट रखना यह दर्शाता है कि शायद महेंद्र सिंह धोनी अब कभी भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स का इस सीजन अब मात्र एक मुकाबला बचा है और फैंस फिर से यही उम्मीद लगाए हैं कि कम से कम धोनी उसे आखिरी मुकाबले में जरूर खेलते हुए नजर आए, लेकिन अभी तक या अपडेट नहीं मिला है कि धोनी अगला मैच खेलेंगे या फिर नहीं।
सुरेश रैना ने बताया धोनी अगले साल खेलेंगे या नहीं
इस फोटोशूट के दौरान देखा गया था कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों के संग, सपोर्ट स्टाफ के संग, सुरेश रैना के संग बातचीत करते हुए भी नजर आ रहे थे। इस फोटोशूट के बाद सुरेश रैना ने खुलासा करते हुए कहा कि मैंने महेंद्र सिंह धोनी को कहा कि आपने तो आईपीएल 2026 में मिस्ड कॉल दे दिया, इसलिए आपको आईपीएल 2027 खेलना होगा, तो इस पर धोनी ने कहा कि नहीं अब मुश्किल है। इस पर सुरेश रैना ने कहा कि आपके लाखों करोड़ों फैंस यही चाहते हैं कि आप कम से कम एक सीजन और खेलें, तब इस पर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा अच्छा देखेंगे।
चेन्नई को मिली हैदराबाद के खिलाफ हार
इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि धोनी शायद इस आईपीएल के बाद संन्यास नहीं लेंगे और अगले आईपीएल में एक बार फिर से पूरी तैयारी के साथ मैदान पर खेलते हुए नजर आएंगे। कल चेन्नई सुपर किंग्स को हैदराबाद के खिलाफ भले ही हार मिल गई, लेकिन धोनी को पीली जर्सी में देखना फैंस के लिए किसी जीत से काम नहीं था।