RCB vs KKR: विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार शतक जड़कर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। इसमें सबसे कमाल की बात है कि पिछले दो मुकाबले में विराट कोहली अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे और शून्य के स्कोर पर पेवेलियन लौट गए थे और यही कारण रही कि पिछले दोनों मुकाबले में आरसीबी को हार मिली।
192 रनों का पीछा करते कोहली की सेंचुरी
लेकिन कल के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जब विराट का बल्ला चला तो वह सीधे सेंचुरी जड़ दिया, जिसके कारण आरसीबी एक और जीत के साथ 16 प्वाइंट्स के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच चुकी है। कल विराट कोहली जब खेलने के लिए आया और उन्होंने पहली सिंगल ली, तभी उन्होंने अपने सिंगल को कुछ इस तरीके से सेलिब्रेट किया जैसे उन्होंने शतक जड़ दिया हो और हुआ भी ऐसा ही 192 के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली ने 60 गेंद में शानदार 105 रनों की पारी खेली।
कोहली ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 14 हजार रन
कोहली ने आखिरी तक नाबाद रहकर अपनी टीम को जीत दिला दी। देवदत्त पड्डिकल के भी बल्ले से 39 रनों की पारी निकली। विराट कोहली ने इस शतक के साथ आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, जिनके नाम 9 शतक है। इसके अलावा T20 क्रिकेट की बात करें तो विराट के नाम 10 शतक हो चुके हैं। वहीं विराट कोहली ने कल T20 क्रिकेट में अपने 14,000 रन भी पूरे कर लिए। यह सभी ऐसे रिकॉर्ड्स हैं इसके आसपास भी कोई बड़ा से बड़ा दिग्गज नहीं भटक रहा है।
प्वाइंट्स टेबल में टॉप 2 में जगह बना लेगी आरसीबी
इस जीत के साथ न सिर्फ आरसीबी ने प्वाइंट्स टेबल में अपनी जगह पक्की कर ली है, बल्कि टॉप 2 में जगह बनाने के लिए भी सबसे मजबूत दावेदारी पेश कर रही है। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम कल बेंगलुरु के खिलाफ हार कर प्लेऑफ की रस से बाहर हो चुकी है, कल का मुकाबला कोलकाता के लिए मस्ट विन था, लेकिन उन्होंने गंवा दिया है।