Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की आखिरकार टीम इंडिया में एंट्री हो चुकी है। बीसीसीआई के फैसले का क्रिकेट के करोड़ों फैंस को बेसब्री से इंतजार था। वैभव ने जिस अंदाज में पिछले आईपीएल सीजन में बल्लेबाजी की और शानदार शतक जड़े। उसके बाद आईपीएल 2026 में भी सिर्फ 15 गेंद में दो अर्जधशतक जड़े। इसके बाद से ही फैंस के द्वारा यह मांग उठने लगी थी कि वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री कब होगी।
टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी
क्योंकि वैभव सूर्यवंशी और टीम इंडिया में खेलने के लिए पूरी तरीके से एलिजिबल भी हो चुके हैं। उन्होंने हाल ही में अपना 15वा जन्मदिवस मनाया। इसके बाद वह टीम इंडिया में एंट्री पाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस बीच बीसीसीआई ने खुशखबरी देते हुए कहा कि वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड दौरे पर जा रहे हैं। बता दे कि आईपीएल के बाद टीम इंडिया आयरलैंड दौरे पर दो T20 मैच खेलने के लिए जाएगी, जिसका पहला मुकाबला 26 जून और दूसरा मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा।
BCCi के ऑफिशियल अपडेट का इंतजार
इस दौरे पर भारतीय टीम के साथ वैभव सूर्यवंशी भी जाने वाले हैं, हालांकि BCCI का ऑफिशियल अपडेट अभी तक नहीं आया है। लेकिन कई रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड दौरे पर भेजा जाएगा अगर ऐसा होता है तो, सूर्यवंशी सबसे कम उम्र का वह इंडियन खिलाड़ी बन जाएगा जो टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेगा। इस खबर के बाद लाखों क्रिकेट फैंस में खुशी की लहर है, क्योंकि वह वैभव को टीम इंडिया के लिए खेलते देखना चाहते थे और वह दिन दूर नहीं जब वैभव नीली जर्सी में टीम इंडिया के लिए बल्ले से आग उगलते नजर आएंगे।