IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी कई दिग्गज खिलाड़ियों के लिए खतरा बन चुके हैं, क्योंकि अब टीम इंडिया में एंट्री पाने का रास्ता और भी ज्यादा मुश्किल हो गया है। जब तक वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से इस तरीके की विस्फोटक पारियां नहीं निकली थी, तब तक टीम इंडिया के लिए विस्फोटक बल्लेबाज के तौर पर अभिषेक शर्मा का विकल्प सबसे बेस्ट था, लेकिन अब टीम इंडिया वैभव सूर्यवंशी की ओर भी देख सकती है।
इन खिलाड़ियों की खतरे में आई जगह
इसके अलावा क्योंकि वैभव सूर्यवंशी ओपनर बल्लेबाज हैं तो जितने भी ओपनर खिलाड़ी के तौर पर टीम इंडिया के पास विकल्प हैं, उन सभी की जगह खतरे में आ गई है। क्योंकि कोई नहीं जानता की टीम सिलेक्टर और कोच किसे टीम से बाहर कर सूर्यवंशी को टीम में शामिल कर सकते हैं। चाहे हम बात करें ऋषभ पंत की अभिषेक शर्मा की शुभमन गिल की केएल राहुल की या फिर यशस्वी जयसवाल की इन सभी की जगह खतरे में आ गई है।
वैभव ने बुमराह भुवनेश्वर को भी नहीं छोड़ा
वैभव सूर्यवंशी जिस अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं, पूरी दुनिया उनकी दीवानी हो चुकी है और कभी भी वैभव की एंट्री सीधे टीम इंडिया के लिए हो सकती है, क्योंकि वैभव ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से किसी को नहीं छोड़ा है। जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार जैसे धाकड़ गेंदबाज के भी वैभव छक्के छुड़ा चुके हैं। ऐसे में वैभव की जगह टीम इंडिया में पक्की मानी जा रही है, लेकिन सवाल फिर वही है कि अगर वैभव की एंट्री है तो टीम से बाहर कौन होगा।