T20 World Cup 2026: भारत ने सुपरहिट में अपनी जगह पक्की कर ली है। अभी तक खेले गए सभी चार मुकाबले में टीम इंडिया को जीत मिली, लेकिन फिर भी टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर्स ने सवाल तो खड़े किए हैं। T20 विश्व कप के आगाज से पहले यह कयास लगाया जा रहा था कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप में 300 रन का आंकड़ा टच करेंगी, लेकिन छोटी-छोटी टीमों के खिलाफ खेलने के बावजूद टीम इंडिया के लिए 200 के स्कोर तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।
अभिषेक शर्मा का नहीं खुला है खाता
ऐसे में अब जब मुकाबला सुपर 8 का होने वाला है, तो अगर भारत के बल्लेबाजों ने बेहतर प्रदर्शन नहीं किया तो आगे की राह बेहद मुश्किल होने वाली है। इन बैटिंग ऑर्डर्स में सबसे खराब प्रदर्शन विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का रहा है। उनका T20 विश्व कप 2026 में अभी तक खाता भी नहीं खुला है। टीम इंडिया में चार में से तीन मुकाबले अभिषेक शर्मा ने खेला और तीनों मुकाबले में शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। ऐसे में सवाल यह भी है कि एक तरफ टीम इंडिया सुपरहिट के लिए क्वालीफाई कर गई, लेकिन अभिषेक शर्मा अभी तक खाता तक नहीं खोल पाए हैं।
तिलक वर्मा खेल रहे धीमी पारी
क्या हम इस बैटिंग ऑर्डर के साथ तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना देख रहे हैं। दूसरी तरफ तिलक वर्मा का प्रदर्शन भी सवालों के घेरे में है। तिलक वर्मा सभी मैच में अपना योगदान जरूर दे रहे हैं, लेकिन वह काफी धीमी पारी खेल रहे हैं। चाहे मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ हो या नीदरलैंड के खिलाफ, तिलक वर्मा वनडे फॉर्मेट स्टाइल में T20 मुकाबला खेल रहे हैं और इसी को लेकर लगातार यह सवाल उठ रहे हैं कि अब जब सुपर 8 में मुकाबला दिग्गज टीमों के साथ होगा।
तब टीम इंडिया की नैया पार कैसे लगेगी। बता दें कि भारत सुपर 8 का पहला मुकाबला 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने वाला है, इसके अलावा टीम इंडिया को जिंबॉब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी सुपर 8 में मुकाबला खेलना है।