T20 World Cup 2026: भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 के मुकाबले में हार मिली, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है की टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। अभी भी टीम इंडिया के लिए काफी संभावना बची है कि वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सके और तीन बार T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम करने के सपने को भी पूरे कर सके। आज हम आपको बताएंगे टीम इंडिया अभी भी कैसे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है।
साउथ अफ्रीका की जीत से होगा भारत को फायदा
अब अगर टीम इंडिया को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना होगा तो इसके लिए भारत को अन्य टीमों पर भी निर्भर रहना होगा। उसमें सबसे पहली टीम है साउथ अफ्रीका। आज यानी 26 फरवरी को शाम 3:00 बजे साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में कैसे भी करके साउथ अफ्रीका को जीत दर्ज करनी होगी। अगर साउथ अफ्रीका इस मैच में जीत दर्ज करती है तो, टीम इंडिया बहुत आसानी से अगला दोनों मुकाबले जीत कर सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगी।
जिम्बावे पर भी रहना होगा निर्भर
इसमें एक और समीकरण बनता दिख रहा है कि अगर आज साउथ अफ्रीका को वेस्टइंडीज के खिलाफ हर मिल गई, तो क्या टीम इंडिया से सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी। जी नहीं, अगर आज वेस्टइंडीज की जीत भी हो जाती है, तो भी टीम इंडिया के पास संभावना है कि वह अगले दोनों मुकाबले में वेस्टइंडीज और जिंबॉब्वे को हराए, जबकि एक मुकाबला जो जिंबॉब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा उस मुकाबले में जिंबॉब्वे साउथ अफ्रीका को हरा दे तो भी टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
आज हो जाएगा टीम इंडिया के भविष्य का फैसला
लेकिन सवाल यही है कि क्या जिंबॉब्वे जैसे टीम साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को हरा पाएगी, ऐसे में यह फैसला आज ही हो जाएगा जब साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला जाएगा। अगर आज साउथ अफ्रीका जीत जाती है, तो भारत का भविष्य पूरी तरीके से टीम इंडिया के ही हाथ में होगा और अगर साउथ अफ्रीका हार जाती है, तो 90 फ़ीसदी यही संभावना बनेगी कि अब भारत सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है।
नेट रनरेट में लाना होगा बड़ा चेंज
इसके अलावा एक तीसरा समीकरण भी है, लेकिन यह टीम इंडिया के लिए बेहद मुश्किल है अगर आज वेस्टइंडीज मुकाबला जीत भी जाता है और जिंबॉब्वे साउथ अफ्रीका को हरा भी नहीं पाता है, तो भी एक संभावना यह बचेगी की टीम इंडिया अगला दोनों मुकाबला भारी अंतर से जीते। ताकि नेट रन रेट साउथ अफ्रीका या वेस्टइंडीज से बेहतर किया जा सके। अभी भारत का नेट रन रेट - 3.800 है और इस नेट रनरेट को पॉजीटिव करने की जरूरत होगी, तभी टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाएगी।