Team India: बीसीसीआई ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के विनिंग कैप्टन सूर्यकुमार यादव से T20 के कप्तानी छीन कर श्रेयस अय्यर के नाम सौंपने का फैसला किया है। हालांकि बीसीसीआई की ओर से अभी तक यह औपचारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यह पक्की रिपोर्ट है कि श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के अगले T20 कप्तान होंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सूर्यकुमार यादव के साथ नाइंसाफी हुआ है।
बीसीसीआई ने फैसला लेने में जल्दी कर दी?
जिस सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के लिए ट्रॉफी डिफेंड की। 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2026 में T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती, तो क्या सिर्फ कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद सूर्या से कप्तानी वापस लेना सही है। बीसीसीआई जो यह दांव खेलने जा रही है श्रेयस अय्यर पर यह कितना सही होगा, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन लाखों फैंस इसको लेकर कन्फ्यूज हो रहे हैं कि बीसीसीआई ने फैसला लेने में बहुत जल्दी कर दी।
विश्व कप के बाद आईपीएल में भी रहा खराब प्रदर्शन
बता दे की सूर्यकुमार यादव का T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जबकि उसके बाद आईपीएल 2026 में उनसे वापसी की उम्मीद थी लेकिन इस दौरान भी सूर्या का प्रदर्शन काफी खराब रहा और इसी के कारण बीसीसीआई ने यह फैसला किया है कि सूर्यकुमार यादव से T20 टीम की कप्तानी छिन जाएगी और यह कमान श्रेयस अय्यर को मिल जाएगी और अगर ऐसा होता है तो वह दिन भी दूर नहीं जब सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया में अपनी जगह भी खो बैठेंगे और वह T20 टीम से भी बाहर हो जाएंगे।
अगर बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव से कप्तानी वापस लेने का भी फैसला कर लिया तो क्या उनकी जगह श्रेयस अय्यर फिट बैठते हैं या फिर टीम सिलेक्ट और कोच को एक बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार की ओर देखना चाहिए।