BCCI-BCB Controversy: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने टीम इंडिया से माफी मांगी है। हाल ही में आपने देखा होगा T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान बांग्लादेश ने भारत में T20 वर्ल्ड कप के मुकाबले खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद आईसीसी ने बड़ा एक्शन लेते हुए बांग्लादेश क्रिकेट टीम को पूरे टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से मना कर दिया और इसके बाद बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप के एक भी मुकाबला नहीं खेली।

Team India की कोई गलती नहीं है - शाकिब

जिसके बाद किसी अन्य टीम को मौका मिला था, लेकिन अब बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल हसन की अकल ठिकाने आ गई है और उन्होंने भारतीय टीम से माफी मांगते हुए दोनों देशों के बीच रिश्ते में सुधार की बात कही है। कप्तान ने कहा कि T20 वर्ल्ड कप के दौरान बांग्लादेश और भारतीय टीम के बीच जो कुछ भी हुआ मुझे पता है कि उसमें टीम इंडिया की कोई गलती नहीं थी। हमारे ही कारण हमने वर्ल्ड कप नहीं खेल, जिसका मुझे अभी भी दुख होता है।

पहले पाकिस्तान ने फिर बांग्लादेश ने किया बायकॉट 

 उन्होंने आगे कहा मुझे उम्मीद है कि अगस्त और सितंबर महीने में भारतीय टीम जब बांग्लादेश दौरे पर क्रिकेट खेलने के लिए आएगी, इससे दोनों टीमों के बीच रिश्ते में काफी सुधार आएगा और दोनों के बीच एक बार फिर से पहले जैसे रिश्ते कायम हो सकेंगे। बताते चलें कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने यह फैसला तब किया था, जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत में वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद बांग्लादेश ने भी टीम इंडिया का बायकोर्ट करना शुरू किया।

Icc ने बांग्लादेश को किया विश्व कप से बैन 

इसका अंजाम यह हुआ कि आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 से बैन कर दिया था और इसको लेकर अब शाकिब अल हसन को पछतावा हो रहा है और उन्होंने मीडिया के सामने आकर टीम इंडिया से माफी भी मांगी है और दोनों देशों के बीच रिश्ते में सुधार की बात कही है।