DC vs RR: राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल से दिल्ली के ही अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। लंबे समय बाद राजस्थान रॉयल्स फिर से कोई मुकाबला खेलने वाली है, क्योंकि पिछले मुकाबले से उन्हें एक सप्ताह का लंबा गैप मिल गया था। अब इस मुकाबले में जीतना राजस्थान रॉयल्स को क्वालीफाई करने के लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि टॉप की टीमें प्वाइंट्स टेबल को काफी रोमांचक बना चुके हैं।

वर्तमान में क्या है प्वाइंट्स टेबल का हाल

 बता दे कि राजस्थान रॉयल्स की टीम वर्तमान में 11 मैचों में 6 जीत और 12 पॉइंट्स के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंकतालिका में आठवें नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला औपचारिक मात्रा होगा, क्योंकि अगर वह बाकी दोनों मुकाबला जीत भी जाती है, तो भी अधिकतम 14 पॉइंट तक पहुंचेगी और 14 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई करना मुश्किल नजर आ रहा है।

राजस्थान रॉयल्स का भविष्य उन्हीं का हाथ में

 दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स का भविष्य पूरी तरीके से रॉयल्स के ही हाथ में है। राजस्थान जैसे ही अपने बाकी बचे तीनों मुकाबले में से अगर सिर्फ दो मुकाबले भी जीत लेती है तो प्लेऑफ के लिए लगभग अपनी जगह पक्की कर देगी, लेकिन अगर तीनों मुकाबले जीत जाती है तो राजस्थान रॉयल्स 100 परसेंट प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। यह मुकाबला वैभव सूर्यवंशी और कायल जेमिसन के बीच एक बैटल के तौर पर भी देखा जा रहा है।

इस सीजन सिर्फ 2 मुकाबले खेले हैं जेमिसन 

 क्योंकि पिछले मुकाबले में जेमिसन ने जब वैभव सूर्यवंशी को बोल्ड किया था तो उन्होंने वैभव को खूब चिढ़ाया था और ऐसे में फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कब दोनों का एक बार फिर से सामना हो। ऐसे में फैंस यह भी उम्मीद कर रहे होंगे कि दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जेमिसन आज के मुकाबले में खेलने के लिए जरूर आए। क्योंकि वह इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिर्फ दो ही मुकाबला खेली है। जिसमें एक राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ थी और दूसरा मुकाबला था रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ।