IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मात देकर क्वालीफायर 2 में अपनी जगह पक्की कर ली है। बता दें कि कल यानी 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 244 रनों का लक्ष्य दिया।
वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकले 29 गेंदों में 97 रन
राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी का कल एक बार फिर से तूफान आया, उन्होंने 29 गेंद में 97 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 12 छक्के शामिल थे। हालांकि वह अपने शतक से जरूर चूक गए, लेकिन अपनी टीम को उस दहलीज पर पहुंचा दिया, जहां से मुकाबला जीतना बेहद आसान हो गया। उनके अलावा ध्रुव जुरैल के बल्ले से भी 21 गेंद में शानदार अर्धशतक निकले, जिसके कारण राजस्थान रॉयल्स ने मुकाबले को एकतरफा अपने नाम कर लिया।
क्वालीफायर 2 जीती तो 31 मई को खेलेगी फाइनल
244 रनों का लक्ष्य देखने के बाद लग रहा था कि सनराइजर्स हैदराबाद के पास मजबूत बल्लेबाजी है जिसके कारण वह टारगेट को हासिल कर सकती है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने 47 रनों से मुकाबला अपने नाम कर क्वालीफायर 2 में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब राजस्थान रॉयल्स 29 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ के मुल्लापुर क्रिकेट स्टेडियम में क्वालीफायर 2 खेलने वाली है। अगर यहां भी रॉयल्स की टीम जीत दर्ज कर लेती है, तो वह सीधा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ 31 मई को फाइनल खेलेगी।