IPL 2026: आईपीएल 2026 का 57वा मुकाबला रॉयल चैलेंज बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर के शहीद वीर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में बेंगलुरु ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 192 रन 4 विकेट के नुकसान पर बनाती है और इस पिच के हिसाब से यह टारगेट काफी बड़ा माना जा रहा था और लग रहा था कि कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लेगी।
विराट के बल्ले से निकली 105 रनों की पारी
क्योंकि यह पिच लो स्कोरिंग पिच थी। कोलकाता की ओर से अंगकृष रघुवंशी ने 46 गेंद में 71 रनों की पारी खेली, इसके अलावा रिंकू सिंह भी 49 रनों पर नवाद रहे। जिसके कारण टीम का स्कोर सिर्फ चार विकेट के नुकसान पर 192 तक पहुंच गया। इसे चेज करने के लिए उतरी बेंगलुरु की ओर से दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा है। उन्होंने 60 गेंद में 105 रनों की पारी खेली और आखिरी तक नाबाद रहकर टीम को जीत दिलाया है।
अब कैसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल
उनके अलावा देवदत्त पॉलिटिकल के भी बल्ले से 39 रनों की पारी निकली, जिसके कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आसानी से इस मुकाबले को आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ बेंगलुरु की टीम पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस को पीछे छोड़ नंबर एक पर पहुंच चुकी है। गुजरात टाइटंस भी 12 मैचों में आठ जीत के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि बेंगलुरु की टीम 12 मैचों में आठ जीत के साथ पहले स्थान पर है।
टॉप 2 के लिए फेवरेट बनी बेंगलुरु की टीम
आरसीबी का नेट नेट बहुत शानदार है, जिसके कारण बेंगलुरु टॉप टू में अपनी जगह बनाने के लिए फेवरेट टीम मानी जा रही है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस हार के साथ प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। क्योंकि यह केकेआर के लिए मस्ट विन मुकाबला था, लेकिन केकेआर ने इस मैच को गंवा दिया। वहीं बेंगलुरु ने लगभग अपनी जगह क्वालीफायर्स के लिए पक्की कर ली है।