LPG Crisis: ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी युद्ध के कारण पूरे भारत में सिलेंडर की कमी हो रही है और अब इसको लेकर भरतपुर रसद विभाग ने एक बड़ा फैसला किया है। ऐसी में अगर आप भी भरतपुर जिले के रहने वाले हैं, तो इस खबर को जरूर पढ़ें, नहीं तो हो सकता है कि आप सिलेंडर की बुकिंग तो कर देंगे, लेकिन सिलेंडर आपके घर पर पहुंचेगी ही नहीं। तो चलिए आपको बताते हैं कि रसद विभाग का नया आदेश क्या है। 

उज्ज्वला योजना में 45 दिनों बाद दूसरी बुकिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रसद विभाग ने सिलेंडर की कमी को पूरा करने के लिए और जरूरतमंद को सिलेंडर की कमी ना हो इसके लिए जो नया आदेश जारी किया है, वह बुकिंग सिस्टम में है। अगर किसी को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर मिला है, तो वह 45 दिन से पहले अपनी अगली बुकिंग नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा अगर कोई डीबीसी सिलेंडर ले रखा है तो उसको भी 35 दिन के बाद ही दूसरी बुकिंग करना होगा।

सिंगल सिलेंडर उपभोक्ता को 25 दिन का करना होगा इंतजार

 इसके अलावा सिंगल सिलेंडर वाले उपभोक्ताओं को एक बुकिंग के बाद दूसरी बुकिंग करने के बीच कम से कम 25 दोनों का अंतर रहेगा, तब वह बुकिंग करा सकेंगे। विभाग ने यह भी कहा है अगर गलती से किसी का बुकिंग हो भी जाए, तो भी उसकी डिलीवरी पर्ची नहीं बनेगी। अर्थात उसको सिलेंडर की डिलीवरी नहीं दी जाएगी, जब तक यह 25 दिन 35 दिन और 45 दिन की अवधि पूरी नहीं हो जाती है।