IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में रजत पाटीदार का विकेट विवादों का जड़ बन चुका है। अरशद खान की गेंद पर रजत पाटीदार ने जब शॉट लगाया तो जेसन होल्डर ने जिस तरीके से कैच लपका, उसमें साफ दिख रहा है की गेंद ने जमीन पर रगड़ खाई, बावजूद उसके थर्ड अंपायर ने रजत पाटीदार को आउट करार दे दिया, जिसके बाद विराट कोहली भी डगआउट में बैठ करके अपना गुस्सा जाहिर कर रहे थे और अंपायर से लगातार बातचीत भी कर रहे थे।
कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने अंपायर के फैसले को बताया गलत
वहीं कई अलग-अलग क्रिकेटरों ने भी इसको लेकर अपनी राय साझा की है और सभी ने रजत पाटीदार के विकेट को गलत बताया। बता दें कि कल रजत पाटीदार 15 गेंद में सिर्फ 19 रन बना कर अपना विकेट गंवा बैठे और उस समय आरसीबी सिर्फ आठवें ओवर का मैच खेल रही थी। ऐसे में अगर रजत पाटीदार आखिरी तक रहते तो मैच का अंजाम कुछ और हो सकता था। लेकिन अंपायर के उस गलत फैसले के कारण आरसीबी की टीम सिर्फ 155 रनों के स्कोर पर सिमट गई, जिसे गुजरात टाइटंस ने बहुत आसानी से अपने नाम कर लिया।
गुजरात ने बेंगलुरु को एकतरफा हराया
गुजरात टाइटंस की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने 18 गेंद में शानदार 43 रनों की पारी खेली और मुकाबले को अपने नाम कर लिया। हालांकि प्वाइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को कुछ खास नुकसान नहीं हुआ और पहले भी टीम दूसरे पायदान पर थी अभी भी दूसरे पायदान पर है। वही गुजरात टाइटंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच चुकी है।