IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 में शानदार फार्म में दिख रही है। लगातार दो जीत दर्ज करने के बाद जब राजस्थान कल मुंबई के खिलाफ मुकाबले खेलने के लिए गुवाहाटी पहुंची, तो यहां भी जीत हासिल की है। एक समय के लिए लग रहा था कि बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द हो जाएगा, लेकिन बारिश रुकी और मुकाबला 11 ओवरों का करवाया गया।
वैभव और यशस्वी का फिर आया तूफान
मुंबई ने टॉस तो जीत लिया लेकिन राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता देना भारी पड़ गया। राजस्थान रॉयल्स के दोनों ओपनर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहली ही गेंद से रनों की तूफान ला दी। सूर्यवंशी ने 14 गेंद में 39 रनों की पारी खेली, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंद में 77 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रियान पराग ने भी 10 गेंद में 20 रन बनाए। इसके साथ ही राजस्थान ने मुंबई को 11 ओवर में जीत के लिए 151 रनों का लक्ष्य दे दिया।
राजस्थान रॉयल्स ने 27 रनों से जीता मुकाबला
इस टारगेट को हासिल करने के लिए बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम की शुरुआत ही खराब रही है। कोई भी बल्लेबाज 25 रन से ज्यादा का स्कोर नहीं कर पाया, राजस्थान रॉयल्स ने बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना भी बेहतर पेश किया। रवि बिश्नोई ने एक बार फिर से दो विकेट झटके, nandre बर्गर ने भी दो विकेट झटके और इस तरीके से राजस्थान रॉयल्स ने तीसरा मुकाबला भी 27 रनों से अपने नाम कर लिया।
इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स एक बार फिर से प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर पहुंच चुकी है। जबकि मुंबई इंडियंस की टीम तीन माचो में से एक जीत के साथ 7वें पायदान पर है।