IPL 2026: आईपीएल 2026 का 32वा मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज कर ली है और प्वाइंट्स टेबल में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पीछे धकेल कर खुद नंबर दो पर काबिज हो गई है। राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी और सिर्फ 159 रन बना पाई, ऐसे में लखनऊ सुपर जेंट्स को जीत के लिए 160 रनों की जरूरत थी।

जडेजा ने बनाए नाबाद 43 रन

ऐसा लग रहा था कि लखनऊ के लिए टारगेट काफी आसान होने वाला है, क्योंकि लखनऊ सुपर जेंट्स के पास अच्छे बल्लेबाज हैं और वह इसे आसानी से हासिल कर लेगी। राजस्थान रॉयल्स की ओर से वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप साबित हुए, उन्होंने एक ओवर मेडन भी खाया। वहीं जायसवाल ने 22 रनों की पारी खाली, लेकिन सबसे कमाल किया रविंद्र जडेजा ने, जिन्होंने के 29 गेंद में 43 रनों की पारी खेली। आखिरी ओवर में जडेजा ने 20 रन लूटे, जिसके बदले टीम का स्कोर एक फाइटिंग टोटल तक पहुंच सका।

40 रनों से लखनऊ की हुई हार

 इसके बाद लखनऊ सुपरजाइंट्स बल्लेबाजी करने के लिए उतरी, तो मिचेल मार्स के अलावा कोई भी बल्लेबाज लखनऊ की ओर से नहीं चल पाए और मुकाबला एकतरफा 40 रनों से गवा दिया, हैजो मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स को एकतरफा जितनी चाहिए थी, वह गवा दिया है। अब प्वाइंट्स टेबल में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम 7 मैचों में दो जीत के साथ 9वें पायदान पर है। 

राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोफरा आर्चर ने 4 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके। जबकि जडेजा ने जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया उन्होंने 29 रन देकर एक विकेट लिए है और 43 रन भी बल्ले से बनाए।