IPL 2026: आईपीएल के बीच राजस्थान रॉयल्स की जर्सी बदल गई है। राजस्थान रॉयल्स की टीम 9 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ जब मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी, उस दिन राजस्थान रॉयल्स वर्तमान जर्सी में खेलने के लिए नहीं उतरेगी। यह फ्रेंचाइजी ने अनाउंस कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया है कि 9 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम पूरी तरीके से पिंक जर्सी पहनकर खेलने के लिए उतरेगी।

राजस्थान क्यों पहनेगी पिंक जर्सी

बता दें कि हर साल राजस्थान रॉयल्स एक या फिर दो मुकाबले पिंक जर्सी में खेलती है। इस पिक जर्सी का मतलब पिंकी प्रॉमिस से है, जो की गांव की महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए एक पहल की जाती है। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने यह भी साफ कर दिया है की 9 मई को राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जितने भी छक्के लगाएंगे उसे 6 गुना ज्यादा घरों में मुफ्त में रोशनी दी जाएगी। अर्थात अगर गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स 20 छक्के लगाती है, तो फ्रेंचाइजी की ओर से 120 घरों में मुफ्त में बिजली पहुंचाई जाएगी।

अगले मुकाबले से फिर से वर्तमान जर्सी में खेलेगी RR

 यह कदम काफी सराहनीय है जो की फ्रेंचाइजी के द्वारा हर साल उठाया जाता है। बता दे कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भी कुछ इसी प्रकार पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए और उसे प्रमोट करने के लिए हर साल एक मुकाबले में ग्रीन जर्सी पहनकर मैदान पर खेलने के लिए उतरती है। इसी तरह राजस्थान रॉयल्स भी 9 मई को पिंक जर्सी पहनकर खेलने के लिए उतरेगी, लेकिन इसके अगले मुकाबले में फिर से वर्तमान वाली जर्सी में ही खेलेगी।