IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के करोड़ों फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। आरसीबी में विस्फोटक बल्लेबाज फिल साल्ट की फिर से वापसी होने जा रही है। हालांकि फिल साल्ट अगला मुकाबला जो कि कल यानी 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जाएगा, इस मुकाबले में वापसी नहीं करेंगे, लेकिन वह क्वालीफायर्स के लिए जरूर उपलब्ध रहेंगे। बता दे कि सिर्फ 6 मुकाबला खेलने के बाद फिल साल्ट की उंगलियों में चोट लग गई थी और वह अपने देश इंग्लैंड लौट गए थे, लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि वह ठीक हो चुके हैं और आरसीबी को अगले सप्ताह ज्वाइन कर लेंगे।

फिल साल्ट खेल सकते हैं पहला क्वालीफायर्स 

 ऐसे में अभी संभावना जताई जा रही है की फिल साल्ट आरसीबी के साथ क्वालीफायर्स 1 जरूर खेलेंगे, जो कि 26 मई को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले 6-7 मैचों में आरसीबी के फैंस ने फिल साल्ट को खूब मिस किया है। पिछले साल भी आरसीबी को ट्रॉफी दिलाने में फिल साल्ट की बड़ी भूमिका रही थी और इस सीजन भी वह गजब के फॉर्म में चल रहे थे, उनके बल्ले से अभी तक 6 मैचों में 202 रन निकल चुके हैं।

जैकब बेथल नहीं कर सके फिल साल्ट की भरपाई

 उनके स्थान पर आरसीबी ने जैकब बेथल को बतौर ओपनर बल्लेबाज उतारा, लेकिन वह अभी तक एक अच्छी पारी की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में क्वालीफायर्स मुकाबले में फिल साल्ट का लौटना बल्लेबाजी लाइनअप को खूब मजबूती देने वाला है। बता दे कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्तमान में 13 मैचों में 9 जीत के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर है और अगर बेंगलुरु अगला मुकाबला हार भी जाती है, तो भी वह क्वालीफायर्स खेलने के लिए सबसे प्रबल दावेदार वाली टीम मानी जा रही है।

इस अहम मुकाबले में आरसीबी के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी है अगर फिल्म साल की वापसी होती है, तो न सिर्फ आरसीबी की बल्लेबाजी लाइनअप को मजबूती मिलेगी, बल्कि बेंगलुरु बैक टू बैक चैंपियन भी बन सकती है।