IPL 2026: आईपीएल 2026 का 47वा मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के वानखेडे क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को शानदार जीत मिली है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से कई बदलाव देखने को मिले। सबसे पहले तो कप्तान हार्दिक पांड्या टीम से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे थे। इसके अलावा रोहित शर्मा की भी वापसी हो गई है। ट्रेंट बोल्ट बाहर चले गए हैं। तो इन तमाम बदलावों के कारण मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी लाइनअप काफी मजबूत दिख रही थी।

रायन रिकल्टन और रोहित की जोरदार बल्लेबाजी 

 लखनऊ सुपरजाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 228 रन लगाया लखनऊ की ओर से निकलस पूरन ने 21 गेंद में शानदार 62 रनों की पारी खेली, जिसके कारण टीम का स्कोर 228 पहुंच गया। लग रहा था कि मुंबई इंडियंस टारगेट को हासिल नहीं कर पाएगी, लेकिन मुंबई की ओर से रायन रिकल्टन ने सिर्फ 33 गेंद में 82 रनों की पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा ने 44 गेंद में 84 रनों की पारी खेली। पिछले तीन-चार मैचों से रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण बाहर थे, लेकिन अब जैसे ही उन्होंने वापसी की बल्लेबाजी में जान आ गई है।

जीत के बाद भी अब क्वालीफाई नहीं का पाएगी मुंबई

 इसके अलावा नमन धीर ने भी शानदार बल्लेबाजी की जिसके कारण मुश्किल दिख रहा टारगेट सिर्फ 19वे ओवर में ही मुंबई इंडियंस ने अपने नाम कर लिया और इस जीत के बाद अब लखनऊ सुपर जायंट्स भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। क्योंकि अब लखनऊ सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीमें अगर अपने बाकी बचे सभी मुकाबले जीते भी लेती है, तो भी सिर्फ 14 पॉइंट्स तक पहुंच पाएगी और ऐसे में इन दोनों ही टीमों का क्वालीफाई करना मुश्किल है।

लेकिन कल मिली इस जीत से मुंबई इंडियंस के फैंस में उत्साह जरूर दिखाई होगी। सूर्या को जैसे ही टीम की कप्तानी सौंपी गई, उन्होंने टीम को जीत दिला दी। हालांकि वह बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए।