IPL 2026: प्वाइंट्स टेबल की रेस अब धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। कल खेले गए 58वे मुकाबले के बाद अंकतालिका में अब यह साफ दिखने लगा है कि टॉप 4 में पहुंचने की रेस सिर्फ 6 टीमों में जारी है, जबकि अन्य 4 टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। कल मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को मात देकर यह गेम थोड़ा और साफ कर दिया है।
पॉइंट्स टेबल का वर्तमान हाल क्या है
अब प्वाइंट्स टेबल की स्थिति कुछ ऐसी है कि नंबर एक पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 12 मैचों में आठ जीत के साथ है। वहीं अंकतालिका में दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस की टीम है, वह भी 12 मैचों में आठ जीत के साथ तीसरे नंबर पर है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम, जो 12 मैचों में 7 मैच अपने नाम कर चुकी है, जबकि चौथे नंबर पर पंजाब किंग्स की टीम है जिसके नाम 12 मैचों में 6 मैच है।
चेन्नई और राजस्थान भी प्लेऑफ की रेस में शामिल
इसके अलावा दो अन्य टीम में भी रेस में है चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम। यह दोनों टीम में 11 मैचों में 6-6 जीत के साथ अंक तालिका में क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर है। तो यह टॉप की 6 टीमें हैं, जिनके बीच अब क्वालीफाई करने की रेस जारी है। इनके अलावा 10वें नंबर पर लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम है, जिनके नाम 12 मैचों में सिर्फ चार जीत है। 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस की टीम है, उसके नाम भी 12 मैचों में सिर्फ चार जीत है।
प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती है पंजाब
आठवें नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है और 7वें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है। इससे साफ है कि यह चारों टीम में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी, लेकिन अंक तालिका में सबसे अचंभित किया पंजाब किंग्स ने जो पंजाब किंग्स सीजन की शुरुआत से ही प्वाइंट्स टेबल की राजा बनी हुई थी, जो पंजाब किंग शुरुआती 7 मैचों में एक भी मैच नहीं गंवाई, वह पंजाब किंग्स लगातार पांच मुकाबले गंवाकर अब ऐसी नौबत आ गई है कि अब प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर सकती है।