IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के छक्के छुड़ा दिए हैं। कल जब मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और हार्दिक पांड्या के भाई वाली मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, तो लग रहा था यह मुकाबला काफी रोमांचक होगा। क्योंकि दोनों ही टीमें एक से बढ़कर एक है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

आरसीबी के बल्लेबाजों ने लाई रनों की आंधी

क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर इतने बड़े स्कोर खड़ा किया, जिसके सामने मुंबई की पूरी टीम धराशाई हो गई। आरसीबी की ओर से फिल सॉल्ट ने 78 रनों की पारी खेली। कप्तान पाटीदार ने 53 रनों की पारी खेली, विराट कोहली ने 50 रनों की पारी खेली, इसके अलावा टीम डेविड ने भी अच्छे स्कोर किए, जिसके बदौलत टीम का स्कोर 240 रन पहुंच गया। इसके बदले में बल्लेबाजी करने के लिए मुंबई इंडियंस की टीम धराशाई हो गई।

मुंबई ने 18 रनों से गंवाया मुकाबला

शेरफेन रदरफोर्ड के अलावा कोई भी कुछ खास नहीं कर पाए और मुंबई ने इस मुकाबले को 18 रनों से गंवा दिया। इस मैच के बाद मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में चार मैचों में एक जीत के साथ आठवें स्थान पर है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम चार मैचों में तीन जीत के साथ तीसरे स्थान पर विराजमान है। विराट कोहली ने बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 38 गेंद में 50 रनों की पारी खेली, लेकिन मुंबई इंडियंस के हीरो रोहित शर्मा इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और इस तरीके से मुंबई इंडियंस ने इस मैच को गंवा दिया।