Rajasthan Sports Update: राजधानी जयपुर के आमेर क्षेत्र में जल्द ही महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय बनेगा। आपको बता दें कि इस विश्वविद्यालय का निर्माण करीब 101 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा और यह लगभग 2 लाख वर्ग मीटर भूमि में विकसित होगा।
आपको बता दें कि सात संभागों से एक-एक खेल कॉलेजों और प्राइवेट कॉलेजों को भी संबद्धता दी जा सकेगी। वहीं युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि इससे शारीरिक शिक्षा और खेल खुद के क्षेत्र में शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान को प्रोत्साहन मिलेगा। इस विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स साइंसेज, स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स कोचिंग, स्कूल का फिजिकल एजुकेश,न स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन, स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी, स्कूल का एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे क्षेत्रों में अध्ययन कर सकेंगे। वहीं बायो मैकेनिक्स, फिजियोथैरेपी, स्पोर्ट्स साइकोलॉजी, डाटा एनालिसिस और न्यूट्रिशन साइंस में करियर बनाने में भी यह विश्वविद्यालय मददगार बनेगा।
युवाओं को खेल क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे
खेल मंत्री का कहना है कि खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रशिक्षण सुरक्षित किया जा रहा है। इसके लिए राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद में लगभग 150 स्थाई परीक्षणों की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही 700 प्रशिक्षक अस्थाई रूप से भी लाए जाएंगे। कुलगुरु की अध्यक्षता में बोर्ड बनाया जाएगा। जिसमें वित्त, उच्च शिक्षा, विद्यालय शिक्षा,चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष, आयु के शारीरिक शिक्षा निदेशक, प्रतिकूलगुरु और कुल सचिव पदेन सदस्य होंगे। ऐसे में इस विश्वविद्यालय की स्थापना से प्रदेश में खेल शिक्षा को नई दिशा मिलेगी और युवाओं को खेल क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।