IPL 2026: आईपीएल 2026 को लेकर तैयारियां जोरों की हो रही है। सभी 10 फ्रेंचाइजी अपने-अपने खिलाड़ियों के साथ कोई न कोई प्रोग्राम का आयोजन कर रहे हैं। इस दरमियान कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें यह बड़ा फैसला लिया गया कि आंद्रे रसेल की जर्सी नंबर 12 को रिटायर कर दिया जाएगा। बता दें कि रसल को कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले साल रिटेन नहीं किया था, इसके बाद ऐसा लग रहा था कि रसेल एऑक्शन क्शन में आएंगे और अन्य टीम में उन पर बोली लगाएगी।
पिछले साल KKR ने नहीं किया था रिटेन
लेकिन रसल ने एक पोस्ट कर दिया साफ कर दिया कि अगर वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए नहीं खेलेंगे तो वह किसी और टीम के लिए नहीं खेलना चाहते हैं।उसके बाद उन्होंने कहा कि वह बतौर कोच कोलकाता नाइट राइडर्स को ज्वाइन कर रहे हैं और अब आईपीएल 2026 के आगाज से पहले रसल की जर्सी नंबर 12 को रिटायर कर दिया गया है। यह फ्रेंचाइजी ने आंद्रे रसेल के सम्मान में किया है। क्योंकि आंध्र रसेल ने दो-दो बार कोलकाता को ट्रॉफी जिताई है।
रसल 2 साल बार KKR की जीत में थे साथ
जब साल 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ट्रॉफी जीती थी, तब आंद्रे KKR के हिस्सा थे, इसके बाद जब 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ट्रॉफी जीती तब भी रसल KKR के हिस्सा थे। यही कारण है की फ्रेंचाइजी ने उन्हें सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 को रिटायर कर दिया है। इस पर रसेल का एक भावुक पोस्ट भी आया है।
उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप जीतना खुशी देता है, लेकिन अगर आप किसी आईपीएल टीम से जुड़े हैं और आप आईपीएल ट्रॉफी जीते हैं, तो इसकी भी एक अपनी खुशी है। 2024 में जब मैंने ट्रॉफी जीती थी, तो मेरे आंख में आंसू आ गए थे। यह सम्मान पाकर मैं बहुत ज्यादा खुश हूं।