IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स के 25 करोड रुपए पानी में चला गया है। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन लगातार फ्लॉप चल रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 25 करोड़ की बड़ी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन वे सारे पैसे डूब चुके हैं। क्योंकि पांच मुकाबले में से एक भी मैच में कैमरून का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। एक मैच में भले ही उनके बल्ले से 32 रनों की पारी निकली थी, लेकिन वह ऐसा लग रहा था कि वह वनडे मुकाबला खेल रहे हैं।
कई टीमों को चुना लगा चुके हैं ग्रीन
कल भी जब कोलकाता नाइट राइडर्स को बैटिंग और गेंदबाजी में उनकी बहुत जरूरत थी, तब वह पहले ही गेंद पर पवेलियन को लौट गए और जब गेंदबाजी भी करने के लिए आए तो दो बार में तीस रन लुटा दिए। कोलकाता को कैमरून ग्रीन जितना नुकसान किसी ने भी नहीं दिया है। कमाल की बात है कि ग्रीन ने सबसे पहले तो मुंबई इंडियंस को कई सालों तक चूना लगाया, उसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया और वहां भी ग्रीन बुरी तरफ फ्लॉप साबित है।
कैमरून ग्रीन को खरीद पछता रही केकेआर
जिसके बाद आरसीबी ने भी उसे रिलीज कर दिया अब जब वह कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हुए हैं। केकेआर ने बड़ी उम्मीद के साथ उन पर बड़ी बोली लगाई थी कि वह ऑलराउंडर खिलाड़ी है और अच्छा परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे, लेकिन ग्रीन ना तो बल्लेबाजी में कुछ कर पा रहे हैं और ना ही गेंदबाजी में कुछ कर पा रहे हैं, जिसके कारण कोलकाता लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। इतनी बड़ी रकम देकर खरीदने के कारण कोलकाता पर यह भी दबाव है कि वह उन्हें डग आउट में नहीं बिठा सकते हैं।
चेन्नई-केकेआर में लगी थी होड़
बता दें कि ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ग्रीन को खरीदने के लिए रेस लग चुकी थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 25 करोड रुपए तक बोली लगा दी थी, लेकिन केकेआर ने उनसे भी बड़ी बोली लगा दी और कैमरन ग्रीन को अपनी टीम में शामिल कर लिया। लेकिन अब केकेआर अपने फैसले पर पछता रही है।