IPL 2026: आईपीएल 2026 का 63वा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरूरी था। चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैच में 5 विकेट से हार मिली और इस हार के बाद चेन्नई प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले को जीतने के बाद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

ब्रेविस और कार्तिक ने खेली तूफानी पारी

हैदराबाद के अलावा गुजरात टाइटंस ने भी प्लेऑफ में एंट्री मार ली है। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 180 रन लगाया। चेन्नई की ओर से संजू सैमसंग ने 13 गेंद में 27 रनों की पारी खेल शुरुआत तो भले ही तेज तर्रार दे दी थी, लेकिन चेन्नई के बाकी खिलाड़ी इस शुरुआत को अच्छे से नहीं भुना सके। आखरी में ब्रेविस के बल्ले से 27 गेंद में 44 रन निकले और कार्तिक शर्मा ने भी 19 गेंद में 32 रन बनाए, जिसके कारण टीम टेस्ट पर 180 रनों तक पहुंच सकी।

ऋतुराज और शिवम की धीमी पारी

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 21 दिनों में सिर्फ 15 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने भी 23 गेंद में सिर्फ 26 रन बनाए। इस कारण से टीम 200 के स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। अब इस टारगेट को चेज करने के लिए उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत दी, लेकिन वह अपना विकेट गंवा बैठे। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए आए ईशान किशन ने 47 गेंद में तेज तर्रार 70 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और तीन छक्के शामिल थे।

इन 3 टीमों ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई 

वहीं हेनरिक क्लासेन के बल्ले से भी शानदार 47 रनों की पारी निकली, जिसके कारण हैदराबाद ने इस मुकाबले को पांच विकेट से 19वे ओवर में ही अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल कुछ ऐसा है कि तीन टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। एक नंबर पर बेंगलुरु की टीम है दूसरे नंबर पर गुजरात की टीम है और तीसरे नंबर पर हैदराबाद की टीम है।