IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर से रनों की आंधी ला दी है। कल जो मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लापुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा था, इस दौरान सूर्यवंशी के बल्ले से 29 गेंद में शानदार 97 रनों की विस्फोटक पारी निकली, जिसमें 6 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इस एक ऐतिहासिक इनिंग के बाद वैभव सूर्यवंशी ने एक नहीं, बल्कि अनेकों बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। कल वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
वैभव के नाम हुआ एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स का रिकॉर्ड
इससे पहले या रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने कि आईपीएल 2014 के दौरान 59 छक्के लगाए थे, उनके अलावा आंद्रे रसेल ने भी आईपीएल 2012 में 52 छक्के लगाए थे। लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने उन दोनों को पीछे छोड़ दिया है और अब आईपीएल 2026 में 65 छक्के लगाकर इस सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं। वहीं कल 97 रनों के इस शानदार पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी के सिर ऑरेंज कैप का ताज भी सज चुका है।
वैभव की आंधी में उड़े बड़े से बड़े दिग्गज
वहीं किसी एक इनिंग में सिर्फ पावर प्ले में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड भी वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम कर लिया है, कल वैभव के बल्ले से सिर्फ पावरप्ले में आठ शानदार छक्के निकले। इस तरीके से सूर्यवंशी ने बेबी बॉस का टैग भी अपने नाम कर लिया है। वैभव ने कल किसी भी हैदराबाद के गेंदबाज को नहीं बक्शा। चाहे हम सबसे अनुभवी गेंदबाज पैट कमिंस की बात करें, जिन्हें वैभव ने हैट्रिक सिक्स लगाए। उनके अलावा प्रफुल्ल होंगे को भी वैभव सूर्यवंशी ने कहीं का नहीं छोड़ा और लंबे-लंबे छक्के उन्हें भी जड़े।
47 रनों से हैदराबाद को मिली हार
जब तक वैभव मैदान पर थे, राजस्थान रॉयल्स की टीम शुरुआती 8 ओवर में ही 125 रन बना चुके थे। हालांकि वैभव के आउट होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद में वापसी करने की कोशिश की और राजस्थान का टोटल स्कोर सिर्फ 243 रन ही बनने दिया। बावजूद इसके हैदराबाद इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और 47 रनों से मुकाबला को गवा दिया।