IPL 2026: आज यानी 26 मई को आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाला है। धर्मशाला के मैदान पर अक्सर बारिश की संभावना होती है। आज धर्मशाला का तापमान 20 से 24 डिग्री के आसपास रहने के संभावना है और मौसम विभाग ने बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है।
क्वालीफायर्स का समझें पूरा समीकरण
आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस में से जो टीम क्वालीफायर वन जीतेगी वह सीधा 31 मई को गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर लेगी और जो टीम आज का मुकाबला हारेगी वह 29 मई को होने वाले क्वालीफायर 2 में पहुंच जाएगी। आज हारने वाली टीम 27 मई को होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले में जीतने वाली टीम से 29 मई को क्वालीफाई 2 खेलने वाली है।
आज जीतने वाली टीम 31 मई को खेलेगी फाइनल
बता दें कि एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। ऐसे में इन दोनों टीमों में जो मुकाबला जीतेगी वह आज आरसीबी और गुजरात के बीच हारने वाली टीम के साथ क्वालीफायर 2 खेलेगी और क्वालीफायर 2 में जो टीम जीतेगी वह सीधा 31 मई को फाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसे में क्वालीफायर वन खेलने वाली दोनों टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए एक अतिरिक्त अवसर मिलता है। जबकि एलिमिनेटर खेलने वाली दोनों टीमों के पास यह विकल्प नहीं होते हैं।