IPL 2026: आईपीएल 2026 का 26वा मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला गुजरात के होमटाउन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया। जहां गुजरात टाइटंस ने पांच विकेट से जीत हासिल की है। यह कोलकाता की इस सीजन की लगातार पांचवीं हार है। कोलकाता का खाता अभी तक जीत के साथ नहीं खुला है। 

केकेआर ने किया पहले बल्लेबाजी का फैसला

बता दें कि इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, उनमें से एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि बाकी पांचो मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और यह केकेआर के साथ पहली बार ऐसा हुआ जब लगातार 6 मैचों में एक भी मैच नहीं जीत पाया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन या फैसला गलत साबित हुआ।

गिल के बल्ले से निकली कप्तानी पारी

क्योंकि कर की टीम 20 ओवर में सिर्फ 180 का स्कोर बना पाए। वह भी तब जबकि ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन ने 55 गेंद में शानदार 79 रनों की पारी खेली। इसके बाद जब गुजरात टाइटंस इस स्कोर को चेज करने के लिए उतरी, तो कप्तान शुभमन गिल का बल्ला शानदार चला उन्होंने सिर्फ 50 गेंद में 86 रनों की पारी खेली और मुकाबले को 20वें ओवर में पांच विकेट शेष रहते ही अपने नाम कर लिया।

नया प्वाइंट्स टेबल का हाल

 वहीं इस मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का रुख बदल चुका है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अब 6 मैचों में बिना एक भी जीत दर्ज किए अंकतालिका में 10वे पायदान पर है, जबकि गुजरात टाइटंस की टीम 5 मैचों में तीन जीत के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर है।