IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु डिफेंडिंग चैंपियन है, जो पिछले साल भी ट्रॉफी जीतकर आ रही है। वहीं आज जो भी टीम ट्रॉफी जीतेगी उसके नाम आईपीएल की दूसरी ट्रॉफी होगी, क्योंकि गुजरात टाइटंस के पास भी एक ट्रॉफी है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम भी एक ट्रॉफी है।
आरसीबी और जीटी कैसे पहुंची फाइनल में
बता दें कि आरसीबी ने क्वालीफायर वन जीत करके सीधा फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी, जबकि गुजरात टाइटंस ने क्वालीफायर 1 आरसीबी के खिलाफ गंवाने के बाद राजस्थान रॉयल्स को क्वालीफायर 2 में मात दी और फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। ऐसे में देखने वाली बात होगी वह कौन सी टीम होती है, जो दूसरी आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रहती है। यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे शुरू हो जाएगा।
मौसम विभाग ने बताया कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने करोड़ों फैंस के लिए खुशखबरी देते हुए बताया कि इस मुकाबले के दौरान बारिश की जीरो फीसदी संभावना है। जबकि तापमान 30 डिग्री से 40 डिग्री के बीच रहने वाला है, तो यह भी साफ है के मुकाबले पूरे 40 ओवर के देखने को मिलेंगे। इस सीजन की बात करें तो आरसीबी और गुजरात टाइटंस अभी तक तीन बार आमने-सामने आ चुकी है, जिसमें सिर्फ दो बार आरसीबी ने मुकाबला जीता, जबकि एक बार गुजरात टाइटंस ने मैच अपने नाम किया।