IPL 2026: आईपीएल 2026 का 62वा मुकाबला दिल्ली कैपिटल और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरूरी था, क्योंकि अगर राजस्थान इस मुकाबले को जीती तो वह अपने दम पर प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए दावेदारी पेश कर देती। वहीं अगर दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले को जीती तो दिल्ली कैपिटल्स अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।

दिल्ली कैपिटल्स ने चेज किया 193 रनों का लक्ष्य

 इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 193 रन बनाए। राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 21 गेंद में 46 रन निकले, ध्रुव जुरैल 40 गेंद में 53 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान रियान पराग ने 26 गेंद में 51 रन बनाए। इस तरीके से राजस्थान रॉयल्स का टोटल स्कोर 193 रनों के स्कोर पर पहुंचा। अब इसे चेज करने के लिए उतरी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ओपनर अभिषेक पोरेल और केएल राहुल ने अर्पाधशतकीय पारी खेली।

अब प्लेऑफ में कैसे क्वालीफाई करेगी राजस्थान रॉयल्स 

 उनके अलावा अक्षर पटेल के बल्ले से भी 18 गेंद में 36 रन निकले, जिसके कारण दिल्ली कैपिटल ने इस मुकाबले को चार गेंद शेष रहते ही अपने नाम कर लिया। पांच विकेट से मुकाबला को जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। हालांकि उनका भाग्य का साथ चाहिए होगा, जबकि राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले को हारने के बाद अब राजस्थान रॉयल्स के बाकी बच्चे दोनों मुकाबले नॉकआउट हो चुके हैं। अगर दोनों मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स जीत दर्ज करती है, तो प्लेऑफ में क्वालीफाई करेगी।

दिल्ली की जीत से चेन्नई को हो गया फायदा

अगर दोनों मुकाबले में से एक भी मुकाबला राजस्थान गंवाती है, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। वर्तमान में अंकतालिका की स्थिति यह है कि दिल्ली कैपिटल्स 13 मैचों में छह जीत के साथ सातवें नंबर पर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम 12 मैचों में छह जीत के साथ 5वे स्थान पर है। इस मैच में दिल्ली की जीत से चेन्नई सुपर किंग्स को फायदा हो गया है, क्योंकि इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स 7वे स्थान पर थी और अब वह छठे स्थान पर पहुंच चुकी है।