IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरकार अपनी जीत का खाता खोल दिया है। इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी पहली जीत नसीब हुई, बता दे कि कल का मुकाबला बहुत ज्यादा रोमांचक मुकाबला खेला गया। यह सीएसके और डीसी के बीच चेन्नई के चेपॉक स्थित क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स के धांसू बल्लेबाज संजू सैमसन की सुनामी आई और उन्होंने शतकीय पारी खेली है।

संजू ने खेली 115 रनों की शानदार पारी

संजू के बल्ले से 56 गेंद में 115 रन निकले, जिसमें 15 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इसके अलावा आयुष म्हात्रे ने भी शानदार 59 की पारी खेली लेकिन, रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर हो गए थे। आखिरी में शिवम दुबे ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए जिसके बदौलत टीम का स्कोर 220 के स्कोर पर पहुंच गया। यह पहली बार था जब चेन्नई सुपर किंग्स इतनी मजबूत नजर आ रही थी, क्योंकि चेन्नई ने सिर्फ दो विकेट खोकर यह मुकाम हासिल किया था।

डेल्ही कैपिटल्स को 23 रनों से मिली हार

 जिस डेवल्ड ब्रेविस का इंतजार फैंस कई दिनों से कर रहे थे, उनकी बल्लेबाजी भी नहीं आई, बावजूद इसके चेन्नई ने 220 का स्कोर खड़ा कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार फिर से केएल राहुल की ओर देख रही थी, जो कि पिछले मैच के मैच विनर रहे थे, लेकिन राहुल का बल्ला नहीं चला। दिल्ली कैपिटल्स के एकमात्र खिलाड़ी ट्रिस्टन स्अटब्स ने अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कोई भी कुछ खास नहीं कर पाया, जिसके कारण दिल्ली को इस मुकाबले में 23 रनों से हार गई।

 चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन का इस तरह अपना पहला मुकाबला जीत लिया अब चेन्नई सुपर किंग्स प्वाइंट्स टेबल में जो की 10वें पायदान पर थी अब चार मैच में से एक मैच जीत कर दो पॉइंट्स के साथ 9वें स्थान पर पहुंच चुकी है, जबकि दसवें स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है, जो इस सीजन अभी तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है।