IPL 2026: आज की शाम क्या होगी चेन्नई सुपर किंग्स के नाम। क्योंकि लगातार तीन मैचों में हारने के बाद अब सीएसके के लाखों करोड़ों फैंस यही उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कैसे भी आज हम दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपना जीत का खाता खोल सकें। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में हार मिली है और हार भी ऐसी वैसी नहीं एकतरफा हार मिली है, जिसके कारण चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में बुरी तरह फिसल गई और दसवें पायदान पर पहुंच चुकी है।
धोनी की वापसी की मांग कर रहे फैंस
ऐसे में चेन्नई के फैंस यही उम्मीद कर रहे होंगे कि कैसे भी आज हम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज कर सकें, ताकि हमारी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रह सके। फैन इस इंतजार में भी होंगे कि आज महेंद्र सिंह धोनी की वापसी हो, क्योंकि इस तीनों मुकाबले में जिसमें चेन्नई की हार हुई, महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेल रहे थे। ऐसे में देखने वाली बात यह भी होगी कि क्या आज महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर खेलते हुए नजर आएंगे।
सीएसके के प्लेऑफ खेलने की उम्मीद बरकरार
क्योंकि चेन्नई के कोच ने ब्रेविस को लेकर के तो यह अपडेट दे दिया है कि वह दिल्ली के खिलाफ रिकवरी कर जाएंगे और खेलते हुए भी दिखेंगे, लेकिन धोनी को लेकर के अभी भी यह सवाल आसमंजस में बना हुआ है। ऐसे में फैंस यही उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अगर माही की वापसी होती है तो शायद टीम का भविष्य भी बेहतर होगा और शायद चेन्नई सुपर किंग्स इस साल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी।
अंकतालिका में बेहतर स्थान पर दिल्ली
बता दे कि आईपीएल के आगाज होने से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी दो सप्ताह के लिए बाहर हो गए थे। Calf इंजरी के कारण उन्हें रेस्ट बताया गया लेकिन अब वह दो सप्ताह करीब पूरा हो चुका है, तो ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या आज माही वापसी करते हैं। क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स प्वाइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति में है।
इस सीजन दिल्ली ने अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं, उनमें से दो माचो में जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर हैं। लेकिन मुश्किल है चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जो एक भी मैच नहीं जीत पाई और अंक तालिका में भी 10वें पायदान पर है।