IPL 2026: आईपीएल 2026 का 43वा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। यह दूसरा मौका है जब राजस्थान रॉयल्स इस सीजन सवाई मानसिंह स्टेडियम में अपना दूसरा मुकाबला खेल रही है। बता दे कि राजस्थान रॉयल्स वर्तमान में 9 मैचों में छह जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम जो 8 मैचों में 3 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है।
आज फिर छक्के छुड़ाएंगे वैभव सूर्यवंशी
ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की कोशिश होगी कि आज कैसे भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत की जाए। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स के साथ जीत का मोमेंटम है, जिन्होंने पिछले मुकाबले में इस सीजन की सबसे मजबूत टीम पंजाब किंग्स को हराया था। वही वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जयसवाल की जोड़ी भी एक बार फिर से सवाई मानसिंह स्टेडियम में छक्के चौकों की बरसात करने वाली है, जिसे देखने के लिए फैंस खूब ज्यादा उत्साहित हैं।
प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमों की स्थिति
अगर राजस्थान रॉयल्स आज मुकाबला को जीत लेती है, तो वह प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर विराजमान हो जाएगी। वहीं अगर दिल्ली कैपिटल्स इस मुकाबले को अपने नाम करती है, तो वह प्वाइंट्स टेबल में नंबर 6 पर पहुंच जाएगी और चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली कैपिटल से नीचे हो जाएगी। ऐसे में देखने वाली बात होगी क्या आज के मुकाबले का अंजाम क्या होता है। क्योंकि पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की ओर से बल्लेबाजों की आंधी देखने को मिली थी, जब राजस्थान रॉयल्स ने 243 रनों का विशाल लक्ष्य पंजाब किंग्स के सामने चेज कर लिया था।
वहीं दिल्ली कैपिटल का हमने देखा था कि आरसीबी के खिलाफ पिछले मुकाबले में वह सिर्फ 75 के स्कोर पर ढेर हो गई थी। तो देखने वाली बात होगी आज के मुकाबले में जीता फिर किसकी होती है और प्वाइंट्स टेबल में किसका दबदबा कायम रहता है.