Delhi Capitals vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला आज यानी 8 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में एक तरफ होगी गुजरात टाइटंस की टीम, जबकि दूसरी तरफ होगी दिल्ली कैपिटल्स की टीम। गुजरात टाइटंस के लिए यह सीजन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। गुजरात ने दो मैच खेले हैं और दोनों मैच गंवा दिए हैं, जिसके कारण प्वाइंट्स टेबल में शुभमन गिल की सेना आठवें पायदान पर है।
DC के खिलाफ मैच से पहले GT के लिए आई खुशखबरी
दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम दो मैच में दोनों में जीत हासिल की और प्वाइंट्स टेबल में 4 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर विराजमान है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या आज गुजरात टाइटंस वापसी करती है या फिर दिल्ली कैपिटल्स आज भी जीत दर्ज कर अजय रहेगी। इस बीच गुजरात टाइटंस के लिए खुशखबरी भी आई है कि उनके कप्तान शुभमन गिल आज के मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे।
बता दे की इंजरी के कारण पिछला मुकाबला कप्तान गिल नहीं खेल पाए थे, उनके अब्सेंस में राशिद खान को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप गई थी, लेकिन आज शुभमन गिल वापसी करने वाले हैं।
समीर रिजवी ने दिखाया अपना इंपैक्ट
ऐसे में गुजरात टाइटंस काफी मजबूती के साथ खेलते हुए नजर आएगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की ओर से दोनों मुकाबले में समीर रिजवी ने अपनी टीम को जीत दिलाया और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। ऐसे में आज एक बार फिर से समीर रिजवी से वही उम्मीद होगी कि वह इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर जब बल्लेबाजी करने आए तो वह अपना इंपैक्ट सामने वाली टीम पर जरूर दिखाए। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाला है, जिसके लिए टॉस शाम 7:00 बजे होगा।