IPL 2026: आईपीएल 2026 का 13वा मुकाबला आज यानी 7 अप्रैल को गुवाहाटी के स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। ऐसे में दोनों टीमों के फैंस इस मैच को लेकर खूब उत्साहित हैं। एक तरफ राजस्थान रॉयल्स इस सीजन अभी तक विजय रही है। राजस्थान ने इस सीजन दो में से दोनों मुकाबले में जीत हासिल की है और प्वाइंट्स टेबल पर नंबर तीन पर काबिज है।
मुंबई को दिल्ली के खिलाफ मिली थी शिकस्त
वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम एक मैच जीत कर, जबकि एक मैच हारकर आ रही है। मुंबई इंडियंस को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जब दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी ने बतौर इंपैक्ट प्लेयर बल्लेबाजी करने के लिए आए और टीम को जीत दिला दी। ऐसे में आज के मुकाबले में किसका पलड़ा भारी होगा यह देखने वाली बात होगी।
इस सीजन अजय रही है राजस्थान रॉयल्स
इस सीजन राजस्थान रॉयल्स काफी स्ट्रांग दिखी है, क्योंकि पहले मुकाबले में भी चेन्नई सुपर किंग्स को एक तरफ मात दी थी। जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया था, इसके बाद दूसरे मुकाबले में भी राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार जीत मिली। ऐसे में देखना होगा कि क्या राजस्थान रॉयल्स आज अपने इस विजय रथ को आगे बढ़ाने में सफल रहती है या फिर मुंबई इंडियंस इस मैच को अपने पाले में कर लेगी।
वैभव-यशस्वी कि जोड़ी मचाएगी शोर
सूर्यवंशी का बल्ला एक बार फिर से शोर मचाते हुए दिखेगा। वहीं पिछले मैच में यशस्वी जायसवाल ने भी शानदार अर्धशध जड़ा था। आज एक बार फिर से गुवाहाटी के मैदान पर यशस्वी और वैभव की जोड़ी धूम मचाने के लिए तैयार है। मुंबई इंडियंस के लिए भी यह जीत काफी मायने रखेगी, क्योंकि मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। केकेआर के खिलाफ पहले मुकाबले में भले ही मुंबई ने जीत दर्ज कर ली थी, लेकिन अगले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ गया।
हालांकि मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी भी है कि उनके कप्तान हार्दिक पांड्या आज के मुकाबले में वापसी करने वाले हैं, जो की चोट के कारण दिल्ली के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल पाए थे।