IPL 2026: आईपीएल का प्वाइंट्स टेबल अनोखा रंग दिखा रहा है। पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कल खेला जा रहा था मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया, लेकिन पंजाब किंग्स बावजूद इसके प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर विराज हो चुकी है। बता दें कि कल के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पल्ले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन लग रहा था कि यह फैसला गलत साबित हो जाएगा।

केकेआर 25 के स्कोर पर गंवा दी 2 विकेट

क्योंकि KKR के दो बल्लेबाज फिन एलेन और कैमरून ग्रीन दोनों सिंगल डिजिट के स्कोर में आउट हो गए, कप्तान रहने भले मैदान पर डटे थे, लेकिन जेवियर बार्टलेट ने एक ही ओवर में दो विकेट झटककर कोलकाता नाइट राइडर्स को बैक फुट पर डाल दिया था। जब KKR का स्कोर 3.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 25 रन हो चुका था, तभी बारिश ने दस्तक दे दी और ऐसी दस्तक दी कि वह रुक ही नहीं।

पंजाब किंग्स फोकट का पॉइंट पाकर बनी टॉपर

आखिरी पल तक लग रहा था कि कम से कम पांच बार का मुकाबला हो जाएगा, लेकिन मैदान इतनी गीली हो चुकी थी अंपायर ने मैच को रद्द करने का फैसला कर दिया। इस तरीके से कोलकाता नाइट राइडर्स को इस आईपीएल टूर्नामेंट का पहला पॉइंट मिला, क्योंकि इससे पहले दोनों मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर पंजाब किंग्स जो कि इससे पहले के दोनों मुकाबले में जीत दर्ज कर आ रही थी, उन्हें जैसे ही एक फोकट का पॉइंट मिल पंजाब किंग्स अब प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर विराजमान हो चुकी है।

आरसीबी को प्वाइंट्स टेबल में झटका

 अभी तक नंबर वन पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम थी, जिन्होंने दो मैच में दोनों में जीत दर्ज की है, लेकिन अब एक फोकट का पॉइंट मिलने के बाद पंजाब किंग नंबर वन पर पहुंच चुकी है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे स्थान पर, जबकि तीसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की टीम है। वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स एक बिंदु के साथ आठवें पायदान पर प्वाइंट्स टेबल में काबिज है। 

फोकट का प्वाइंट्स पाकर क्यों खुश KKR?

कोलकाता नाइट राइडर्स की जिस तरीके की शुरुआत हुई थी, ऐसे में लगता है कि एक पॉइंट भी हासिल कर कोलकाता फायदे में ही रही। क्योंकि 25 रन पर ही दो विकेट गिर गए थे और कोई भी बल्लेबाज फॉर्म में दिख नहीं रहे हैं। पिछले दोनों मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अगर यह मुकाबला होता तो पंजाब का पलड़ा भारी होता, ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स एक पॉइंट हासिल कर खुश होगी।