India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की है। T20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच कल यानी 15 फरवरी को हाई वोल्टेज मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान को चारों खाने चित करते हुए 61 रनों से बड़ी जीत हासिल की है। 

ईशान ने खेली 77 रनों की तूफानी पारी

India vs Pakistan: जब मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच हो, तो इसको लेकर कितना रोमांच फैंस के बीच होता है, यह सभी को पता है। ऐसा ही हुआ कल जब कोलंबो के मैदान में शाम 7:00 बजे भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के सामने क्रिकेट मैदान पर थे।

जब पाकिस्तान ने टॉस जीता, तो लगा कि टीम इंडिया के लिए मुश्किल ना आ जाए, लेकिन भारत की ओर से ईशान किशन ने सिर्फ 40 गेंद में 77 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसकी मदद से टीम इंडिया का स्कोर 175 रन तक पहुंच गया। 

ईशान-सूर्या के अलावा बाकी का फ्लॉप प्रदर्शन

ईशान के अलावा सूर्या ने 32 रनों की पारी खेली, जबकि बाकी कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। इसके बाद पाकिस्तान की टीम जब बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी, तो हार्दिक पांड्या ने पहले ही ओवर में झटका दे दिया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ओवर में एक और झटका दे दिया और इस तरह एक के बाद एक पाकिस्तान के सभी बल्लेबाज पवेलियन को लौटने लगे। 

भारतीय गेंदबाज ने इतनी कमाल की पारी खेली कि पाकिस्तान पूरे 20 ओवर तक भी नहीं टिक सका और सिर्फ 114 रन के स्कोर पर ढेर हो गई और इस तरह भारत ने इस मैच को 61 रनों से अपने नाम कर लिया।