IND vs AFG: आईपीएल का रोमांच थम चुका है और अब टेस्ट क्रिकेट की बारी है। कल यानी 6 जून से भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में फैंस के लिए यह काफी उत्साह भरा मैच होने वाला है, क्योंकि पिछले 3 महीने से आईपीएल में जो छक्के चौकों की बरसात हो रही थी, वह सीधे टेस्ट मैच में कन्वर्ट होने जा रहा है। यह मुकाबला चंडीगढ़ के मुल्लापुर क्रिकेट स्टेडियम में 6 जून से 10 जून के बीच भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा।

क्या हो सकती है टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी?
मुकाबला सुबह 9:30 बजे शुरू हो जाएगा, इसके लिए 9:00 बजे टॉस होना है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि T20 के उस धमाकेदार इनिंग से टेस्ट क्रिकेट में कन्वर्जन वह कैसा रहता है। वही इस मैच में भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी यह भी देखने वाली बात होगी। संभावना जताई जा रही है कि देवदत्त पड्डिकल को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए बुलाया जाएगा, जबकि ओपनिंग यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल करते हुए नजर आएंगे।

टेस्ट के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी

 इस मुकाबले को जीत कर टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद को बरकरार रखना चाहेंगे। इस टेस्ट मुकाबले के बाद भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलनी है, जिसका पहला मुकाबला 13 जून दूसरा मुकाबला 17 जून और तीसरा मुकाबला 20 जून को खेला जाएगा।

एकमात्र टेस्ट को लेकर टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे/मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।