IPL 2026: क्या पांड्या ब्रदर्स के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हार्दिक पांड्या और कुणाल पांड्या के बीच संबंधों में क्या कुछ खटपट शुरू हो गया है। क्योंकि कल जब मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा था, इस दौरान उन दोनों के बीच कुछ ऐसी नोंकझोंक देखने को मिली, जिसके बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या हार्दिक और कुणाल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

हार्दिक के आउट पर क्रुणाल का अनोखा सेलिब्रेशन

बता दें कि कल जब हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी कर रहे थे और आरसीबी की ओर से क्रुणाल पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे, तब क्रुणाल ने हार्दिक को एक जोरदार बाउंसर मारा, जिसके बाद हार्दिक का रिएक्शन देखने लायक था। वहीं जब हार्दिक पांड्या विकेट गंवाकर स्टेडियम को लौट रहे थे, तब भी आरसीबी के कुणाल पांड्या सबसे ज्यादा सेलिब्रेशन करते हुए दिख रहे थे और वह खूब चिल्ला भी रहे थे, जिसके बाद हार्दिक पांड्या ने पीछे मुड़कर क्रुणाल पंड्या को देखा भी।

हार्दिक और क्रुणाल का शानदार प्रदर्शन

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पांड्या ब्रदर्स के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बता दें कि कुणाल पांड्या ने कल एक बार फिर से किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 26 रन लेकर एक विकेट झटके। जबकि हार्दिक पांड्या ने भी शानदार ऑलराउंड परफॉर्मेंस दिखाया। उन्होंने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया और बल्लेबाजी में भी 22 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली, लेकिन अंतत: मुंबई इंडियंस को 18 रनों से मैच में हर का सामना करना पड़ा।