Delhi High Court: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने हाल ही में अपने खिलाफ बनने वाले डीपफेक फोटो और वीडियो को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। आज इस केस में फैसला आ गया है, दिल्ली हाई कोर्ट ने या फैसला गौतम गंभीर के पक्ष में सुनते हुए मेटा, फेसबुक, अमेजॉन सभी को सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर के बने सभी डीपफेक वीडियो को तमाम अकाउंट से हटाने का आदेश जारी किया है।
गंभीर का इस्तीफा वाला वीडियो हुआ था वायरल
बता दें कि गौतम गंभीर ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक अपील दायर करते हुए कहा था कि उनकी छवि को सोशल मीडिया पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए गलत तरीके से दिखाया जा रहा है। गौतम गंभीर का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें की गौतम गंभीर ने कहा कि चुकी रेड बॉल क्रिकेट में बतौर मेरे हेड कोच में टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है, इसलिए मैं हेड कोच से इस्तीफा दे रहा हूं।
गौतम गंभीर की छवि को पहुंचाया नुकसान
यह एक डीपफेक वीडियो थी, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल रही और इसके जैसे कई ऐसे वीडियो बनाई गई, जो कि सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी। इससे गौतम गंभीर की छवि को काफी नुकसान हुआ और इसी को लेकर गौतम गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और आज दिल्ली हाईकोर्ट ने गौतम गंभीर के पक्ष में फैसला सुनाते हुए ऐसे तमाम डीपफेक वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने का आदेश दे दिया है।