IPL 2026: आईपीएल 2026 का 26वा मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 175 रन ही बना पाई। बेंगलुरु की ओर से फिल साल्ट ने 38 गेंद में शानदार 64 रनों की पारी खेली।

राहुल ने खुद को दिया जन्मदिन का तोहफा

 उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 प्लस का स्कोर आरसीबी की ओर से नहीं कर सके, लेकिन पिच मुश्किल होने के कारण यह लक्ष्य भी काफी लग रहा था। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण था, क्योंकि बेंगलुरु के लिए यह मुकाबला चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में 100वा मुकाबला था। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के दिग्गज खिलाड़ी केएल राहुल का कल जन्मदिन था और राहुल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर खुद को तोहफा भी दिया है। उन्होंने 34 गेंद में शानदार 57 रनों की पारी खेली लेकिन वह अपना विकेट गवा बैठे।

आखिरी ओवर में बदल गया खेल

 दिल्ली कैपिटल्स की ओर से प्लेयर ऑफ द मैच ट्रिस्टन स्टब्स को मिला, जिन्होंने 47 गेंद में शानदार 60 रन बनाए। इसके अलावा आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी, बेंगलुरु के लिए गेंदबाजी करने आए रोमारियो शेफर्ड और सामने थे डेविड मिलर, जिन्होंने लगातार दो छक्के और एक चौका जड़कर मुकाबले खत्म कर दिया और इस तरह दिल्ली कैपिटल ने इस मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया है।

 इस मैच के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पॉइंट्स टेबल में 6 में से चार जीत के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम पांच में से तीन जीत के साथ छठे स्थान पर है।