IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा, लेकिन यह मुकाबला एक और दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। क्योंकि सरफराज खान और मुशीर खान के पिता नौशाद खान के लिए यह मुकाबला किसी धर्म संकट से काम नहीं होगा। बता दे कि नौशाद खान के दो बेटे हैं एक सरफराज खान एक मुशीर खान सरफराज खान चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं, जबकि मुशीर खान पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं।
नौशाद खान के लिए क्यों पैदा हुआ धर्म संकट
ऐसे में वह दोनों खिलाड़ी आज एक दूसरे के विरोधी बन चुके हैं और यह धर्म संकट उत्पन्न हो गया है नौशाद खान के लिए कि वह आखिर किस टीम को सपोर्ट करेंगे। अगर वह चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट करते हैं, तो इससे उनका छोटा बेटा मुशीर खान बुरा मान जाएगा, अगर वह पंजाब किंग्स को सपोर्ट करते हैं, तो बड़ा बेटा सरफराज खान बुरा मान जाएगा। ऐसे में वह धर्म संकट में फंस चुके हैं।
नौशाद खान की तस्वीर हो रही वायरल
आज के मुकाबले से पहले नौशाद खान की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने जर्सी तो चेन्नई सुपर किंग्स की पहनी है, लेकिन उन्होंने कैप पंजाब किंग्स का लगाया हुआ है, ताकि दोनों ही बेटे बुरा ना माने। दोनों टीम की ओर चले तो पंजाब किंग्स ने इस सीजन एक मुकाबला खेला है, जिसमें कि उन्हें जीत दर्ज हुई, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक तरफा मुकाबले हार कर आ रही है।