IPL 2026: आईपीएल 2026 का 59वा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जीतना बेहद ही जरूरी था, जबकि लखनऊ सुपरजाइंट्स जो कि पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और अंकतालिका में दसवें पायदान पर थी, उस टीम के लिए इस जीत या हार का कुछ खास माने नहीं था। 

भरतपुर के कार्तिक शर्मा ने संभाली चेन्नई की पारी

पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई चेन्नई ने स्कोर बोर्ड पर 187 रन लगाए। चेन्नई की ओर से कार्तिक शर्मा ने शानदार 42 गेंद में 71 रनों की पारी खेली, जिसके कारण टीम का टोटल स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन तक पहुंच सका। कार्तिक शर्मा ने मुश्किल में पड़ी चेन्नई सुपर किंग्स को एक अच्छा स्कोर तक पहुंचा, उनके अलावा ना तो संजू सैमसन का बल्ला चला, ना ऋतुराज गायकवाड का बल्ला चला। वही आखिरी में शिवम दुबे ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए और 16 गेंद में 32 रनों की पारी खेली।

शतक से चुके मिचेल मार्श 

 इस स्कोर को चेंज करने के लिए उतरी लखनऊ सुपर जॉइंट्स की ओर से मिचेल मार्श ने अकेले ही 38 गेंद में 90 रन ठोक डालें। हालांकि वह रन आउट हो गए, जिसके कारण वह अपने शतक से चूक गए। मिचेल मार्श की इस पारी के कारण लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 17वे ओवर में ही एकतरफा इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। उनके अलावा निकलस पूरन के भी बल्ले से 17 गेंद में 32 रन निकले और इस तरीके से लखनऊ सुपरजाइंट्स ने इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया है। 

CSK यहां से कैसे कर सकती है क्वालीफाई 

अब चेन्नई सुपर किंग्स 12 मैचों में 6 जीत और छह हार के साथ 12 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। अगर अब यहां से चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है, तो उन्हें अन्य टीमों पर भी डिपेंडेंट रहना होगा। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स को बाकी बचे दोनों मुकाबले किसी भी कीमत पर जीतने होंगे। तभी चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकेगी।