IPL 2026: राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले कार्तिक शर्मा ने कल एक बार फिर से कमाल कर दिया है। कल आईपीएल 2026 का 59वा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया और इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी, लेकिन चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती 7 ओवर में सिर्फ 52 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स के तीसरे विकेट गिर गए थे, लेकिन तब बल्लेबाजी के लिए आए कार्तिक शर्मा ने एक ऐसी पारी खेली जो न सिर्फ ऐतिहासिक थी, बल्कि सीएसके को एक बेहतरीन टारगेट तक पहुंचा।

कार्तिक के बल्ले से 42 गेंद में निकले 71 रन

कल भरतपुर के कार्तिक शर्मा ने सिर्फ 42 गेंद में 71 रनों की पारी खली और यह कार्तिक शर्मा के द्वारा इस सीजन उनकी दूसरी फिफ्टी थी। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के भी लगाए, जिसके कारण चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 187 रनों तक पहुंच सका। हालांकि लखनऊ सुपरजाइंट्स ने बावजूद इसके टारगेट को हासिल कर लिया, लेकिन कार्तिक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से यह जरूर दिखा दिया कि चेन्नई सुपर किंग्स ने एक अनकैप्ड खिलाड़ी पर क्यों 14 करोड रुपए की मोटी रकम खर्च की है।

उनकेपड खिलाड़ी को 14 करोड़ में खरीदने पर उठे थे सवाल

 कार्तिक शर्मा को जब 14 करोड रुपए में खरीदा गया था, तब कई सवाल उठे थे और बड़े से बड़े दिग्गज यह बोल रहे थे कि क्या यह अनकैप्ड खिलाड़ी को 14 करोड रुपए देना यह जायज है। इसके अलावा कार्तिक शर्मा के लिए इस सीजन की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी, शुरुआती तीन-चार मैचों में फ्लॉप होने के बाद उन्हें कुछ मैचों के लिए ड्रॉप भी कर दिया गया था, लेकिन उसके बाद जब वह लौटे तो वह एक अलग ही फॉर्म में लौटे हैं और वह दो अर्धशतक जड़ चुके हैं।

युवाओं पर ज्यादा भरोसा दिखा रही है चेन्नई

 यह दर्शाता है कि चेन्नई सुपर किंग्स किस तरीके से युवाओं पर ज्यादा भरोसा दिख रही है और अपने टीम को एक युवा की टीम बना रही है। चाहे हम कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की बात करें, डेवल्ड ब्रेविस की बात करें, आयुष म्हात्रे की बात करें, कार्तिक शर्मा की बात करें सभी युवा खिलाड़ियों का दबदबा इस टीम में दिखता है। वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग्स 12 मैचों में 6 जीत और छह हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। अगर चेन्नई को यहां से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो उन्हें अपने बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतने होंगे।