Impact Player Rule: आईपीएल का सबसे विवादित नियम इंपैक्ट प्लेयर रूल को लेकर बीसीसीआई का नया अपडेट आ गया है। बता दें कि पिछले साल से ही इंपैक्ट प्लेयर रूल को लेकर कई बड़े कप्तान सवाल उठा चुके हैं और कई पूर्व दिग्गजों ने इसे खत्म करने की मांग की है। लेकिन बीसीसीआई सेक्रेट्री का आईपीएल 2026 के बीच एक बयान आया जिसमें उन्होंने कहा कि फैंस इंपैक्ट प्लेयर रूल को खूब पसंद कर रहे हैं। एकतरफ टीम हाई स्कोरिंग मुकाबला भी खेल रही है, जबकि लो स्कोरिंग के मुकाबले भी खेले जा रहे हैं।
कई टीम के कप्तान इस नियम पर उठा चुके हैं सवाल
गेंदबाजों को विकेट मिल रहे हैं और बल्लेबाज रन भी बना रहे हैं। लेकिन बावजूद इसके हम इंपैक्ट प्लेयर रूल पर इस आईपीएल के बाद विचार जरूर करेंगे कि हमें इसे आगे कंटीन्यू रखना है या फिर नहीं। बता दे की इंपैक्ट प्लेयर रूल को लेकर के दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल से लेकर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल तक बयान दे चुके हैं। अक्षर पटेल ने तो यहां तक कह दिया था कि एक ऑलराउंडर खिलाड़ी के लिए इंपैक्ट प्लेयर रूल बिल्कुल भी सही नहीं है, क्योंकि यह ऑलराउंडर खिलाड़ियों की भूमिका खत्म कर रहा है।
ऑलराउंडर खिलाड़ियों का करियर खतरे में - अक्षर
अक्षर ने कहा था इंपैक्ट प्लेयर रूल के कारण कोई भी टीम सिर्फ बल्लेबाज या सिर्फ गेंदबाज खिलाना ज्यादा पसंद कर रहा है। वहीं शुभमन गिल ने भी इस नियम के खिलाफ बोलते हुए कहा कि क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का गेम है, लेकिन इस इंपैक्ट प्लेयर रूल के कारण क्रिकेट 12 खिलाड़ियों का गेम हो गया है। इसलिए इसे बंद कर देना चाहिए, लेकिन बावजूद इसके बीसीसीआई ने साफ कर दिया था कि आईपीएल 2026 में इंपैक्ट प्लेयर रूल जारी रहेगा और इसके बाद ही हम इसमें कुछ दखलअंदाजी करेंगे।
आगे भी लागू रह सकता है यह नियम
इस बीच आज जब आईपीएल का आधा से ज्यादा सीजन हो चुका है। बीसीसीआई सेक्रेट्री ने एक और बयान दिया, जिसमें कहा गया कि फैंस द्वारा इंपैक्ट प्लेयर रूल को खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस रोमांचित भी हो रहे हैं, तो यह इशारा देता है कि इंपैक्ट प्लेयर रूल आगे भी लागू रहेगा और शायद इसे खत्म नहीं किया जाएगा।